अनिल चौधरी दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष

कर्नाटक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अब दिल्ली के लिए नए अध्यक्ष का ऐलान किया है। पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पांच उपाध्यक्ष भी बनाये गए हैं।

इसी साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी जिसके बाद सुभाष चोपड़ा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली प्रदेश की कमान सौंपी गयी थी। हाल के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए ६२ सीटें जीती थीं जबकि भाजपा को आठ लेकिन कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी।

अब दिल्ली कांग्रेस में जान फूंकने का जिम्मा पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिया गया है। उनके साथ चार उपाध्यक्ष भी बनाये गए हैं। इनमें अभिषेक दत्त, शिवानी चोपड़ा, अली हसन, जयकिशन और मुदित अग्रवाल शामिल हैं।