अजीत जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे ७४ साल के थे और छतीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

जानकारी के मुताबिक अजीत जपगी का निधन अब से कुछ देर पहले हुआ। उन्हें २ बजे दिल का दौरा पड़ा और ३.३० बजे उनका निधन हो गया। अजीत जोगी आईएएस थे और कलेक्टर के पद पर भी रहे। उन्हें एक बेहतरीन प्रशासक माना जाता था।

उन्हें छत्तीसगढ़ का एक बड़ा नेता माना जाता था। वे कलेक्टर का पद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस में वे हमेशा से महत्वपूर्ण रहे लेकिन पिछले कुछ साल से उनका कांग्रेस से अलगाव चल रहा था और उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी।

उनके बेटे ने ट्वीट कर जोगी की मृत्यु की पुष्टि की है। जोगी के निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश भगेल ने जोगी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें जनता से जुड़ा नेता बताया।