अगले 48 घंटों मुंबई में बरसात की बौछारें!

10 जून तक भारत में मानसून की दस्तक!

स्कायमेट, मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था की खबर के अनुसार अगले 48घंटों मुंबई में बरसात की बौछारें हो सकती हैं। मुंबई से सटे और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए र ेंगे और बारिश की बौछार होगी। लेकिन बौछारों के बाद फिर वातावरण पहले ही की तरह हो जाएगा। फिलहाल कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार पूर्वोत्तर अरब सागर में गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में अनूकूल मौसम ने बन पाने की वजह से मुंबई में वर्षा होने में हमेशा की अपेक्षा देरी हो सकती है।

स्कायमेट के अनुसार श्री लंका में मानसून ने दस्तक दे दी है। और श्री लंका के बाद आने वाले 6 दिनों में भारत में भी मानसून का आगमन हो जाएगा।