अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

सुष्मिता देव असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य भी रही है। व उन्हें असम की बंगाली भाषा बराक घाटी में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा माना जाता था। उनके पिता संतोष मोहन देव करीब सात बार सांसद रहे है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट बायो में कुछ बदलाव किए है। बदलाव की गई जानकारी में ‘पूर्व कांग्रेस सदस्य’ और ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष’ लिखा है।

सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र की कोई ठोस वजह नहीं बताई है। लेकिन कहा है कि वे “जन सेवा का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है। व पार्टी में रहकर खुद को मिले मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है।“

हालांकि, सुष्मिता ने अपने अगले राजनीतिक कदम की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है। परंतु सूत्रों के हवाले से खबर है कि वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकती है।