हिमाचल के ऊना में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग, 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में फैक्ट्री में धमाका होने से लगी आग में 7 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में  काफी लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में ज्यादा महिलाएं हैं।

धमाका ऊना पटाखा फैक्टरी में हुआ। धमाके के बाद वहां आग लग गयी जिसमें छह महिलाएं जल गई जिनमें एक तीन साल की बच्ची है। हादसे में 12 घायलों को ऊना सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ऊना पुलिस ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस ने पटाखा बनाने का सामान सीज कर लिया है। ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह धमाका हुआ। हादसे के बाद आग लगते ही कामगार महिलाएं जिंदा जल गईं।

जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिलाएं यूपी की थीं। हालांकि, प्रशासन ने अभी आधिकारिक रूप से मृतकों की शिनाख्त नहीं की है।