सीएम मान ने पंजाब में मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। मान ने महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय अपने पास रखने का फैसला किया है।

प्रमुख महकमों हरपाल चीमा वित्त मंत्री बनाया गया है। शिक्षा मंत्रालय मीत हायर को दिया गया है। विजय सिंघला स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। हरजोत बैंस कानून और टूरिज्म मंत्री होंगे।

बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्रालय संभालेंगी जबकि बिजली मंत्रालय हरभजन सिंह ईटीओ के  जिम्मे रहेगा। लाल चंद के पास फ़ूड और सप्लाई विभाग की जिम्‍मेदारी होगी।

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल होंगे जबकि लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्रालय और ब्रह्म शंकर जिम्पा के पास पानी के साथ साथ आपदा मंत्रालय की जिम्‍मेदारी होगी।

इस बीच एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के कुल 11 केबिनेट मंत्रियों में से 7 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं जबकि इनमें से 9 करोड़पति हैं।