इससे पहले सिद्धू के काफिले को यमुनानगर (हरियाणा) से आगे बढ़ने पर यूपी में सहारनपुर की सीमा पर रोक दिया गया। इसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। कांग्रेस नेताओं ने इसके बाद वहां जमकर नारेबाजी की। सिद्धू ने पुलिस के रोके जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें और अन्य नेताओं को रोकना गैरकानूनी और उनके अधिकारों का हनन है।
बता दें सिद्धू का काफिला सुबह पंजाब के मोहाली से लखीमपुर खीरी रवाना हुआ था। काफिले के रवाना होने से पहले सिद्धू ने कहा – ‘यदि कल तक लखीमपुर की घटना के लिए दोषी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करुंगा।’ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी इस मौके पर पहुंचे थे। उनके काफिले में पंजाब के कांग्रेस विधायक और मंत्री शामिल हैं। यह दल मोहाली में चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास से रवाना हुआ। काफिले में पंजाब के शिक्षामंत्री परगट सिंह पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा भी लखीमपुर खीरी जाने वाले काफिल में शामिल हैं । काफिले को मोहाली से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रवाना किया।