रूस ने कहा, उसकी सेनाओं ने परमाणु मिसाइलों पर आधारित अभ्यास किया

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस ने पहली बार दावा किया है कि उसने सिम्युलेटर पर परमाणु आधारित मिसाइलों  को चलाने का अभ्यास किया है। रूसी सेना ने यह अभ्यास केलनिनग्राड में किया है। रूस के इस दावे के बाद दुनिया में परमाणु हमले की आशंका और बढ़ गयी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक बाल्टिक सागर में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों पोलैंड और लिथुआनिया के बीच स्थित स्थान पर उसके सेनाओं ने बुधावार को अभ्यास में परमाणु क्षमता वाली इस्कंदर मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का सिमुलेटेड अभ्यास किया।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूसी सेनाओं ने एकल और कई निशानों पर परमाणु हथियार दागे जाने का अभ्यास किया। इसमें एयरफील्ड, प्रोटेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर, सैन्य उपकरण और नकली दुश्मन की कमांड पोस्ट शामिल है। यह अभ्यास मिसाइल दागने में सम्पन्न सुरक्षित बुनियादी ढाँचे जैसे लक्ष्यों पर एक से ज्यादा हमलों के जरिये  किया गया।

बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च के बाद रूसी सेना ने अपनी जगह बदली। यह संभावित पलटवार से बचने के अभ्यास के लिए किया गया। कॉम्बैट यूनिट ने रेडिएशन और केमिकल रिसाव की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों का भी अभ्यास किया।

करीब 100 रूसी सैनिक इस अभ्यास में शामिल हुए। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से ही अपनी परमाणु सेना को हाई अलर्ट पर डाल दिया था।