राहुल गांधी कांग्रेस की कमान थामने को तैयार: मधुसूदन मिस्त्री

अगले साल सितंबर तक कांग्रेस पार्टी अंतरिम अध्यक्ष से अपना नया अध्यक्ष चुनने में समर्थ होगी। पार्टी 2024 में नए चेहरे के साथ चुनाव में जाना चाहती है और पार्टी सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी कांग्रेस की कमान थामने को तैयार हो गए है। पिछले कई सालों से अध्‍यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चा पर अब कांग्रेस पार्टी बहुत जल्‍द विराम लगाने के लिए तैयार हो गर्इ है।

कांग्रेस संगठन चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष वो गुजरात से पूर्व सांसद मधुसूदन मिस्त्री ने इशारों में कहा है कि राहुल गांधी पार्टी चुनाव के माध्यम से अगले साल सितंबर तक कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद संभाल लेंगे। सोनिया गांधी के साथ लम्बी बैठक के बाद मिस्त्री ने कहा कि सितंबर तक पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया गांधी को चुनाव प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट भी सौंपी है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को तैयार हो गये है। अबतक पार्टी के अध्‍यक्ष पद की जिम्मेदारी अंतरिम अध्यक्ष के नाते सोनिया गांधी संभाल रही थी। पार्टी ने अक्टूबर में ही घोषणा कर दी थी कि अध्यक्ष पद के लिए अगस्त और सितंबर के बीच चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी कांग्रेस की कमान थामने को तैयार हो गए है, इसका मतलब है कि राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी बस औपचारिकता मात्र रह गई है।

सूत्रों के मुताबिक अगर राहुल गांधी अध्‍यक्ष पद के लिए खड़े होते है तो कोई भी उनके खिलाफ पर्चा दाखिल नहीं करेगा। और यदि अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की नौबत आई तो भी राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना तय है। साल 2019 की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और बाद में सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। कोरोना के चलते पार्टी में अध्‍यक्ष पद की संगठन चुनाव नहीं हो पा रहा थे लेकिन अब पार्टी ने नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया और समयसीमा तय कर ली है।

मधुसूधन मिस्त्री ने बताया कि, जहां तक अध्यक्ष के रूप में उनके नाम का सवाल है तो मैं किसी एक नाम के बारे में नहीं बोल सकता लेकिन यह देखना होगा कि कितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं, उसी पर निर्भर करेगा कि चुनाव कैसा होगा।

CWC ने अक्टूबर में ही बैठक की थी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी। मिस्त्री ने बताया कि सदस्यता अभियान को 31 मार्च तक खत्म कर लिया जाएगा, ब्लॉक समितियों के चुनाव 1 अप्रैल 2022 से शुरू हो जायेगा। अध्यक्ष के चुनाव के बाद AICC का सेशल बुलाया जाएगा जिसमें CWC के चुनाव को लेकर फैसला होगा।