माता वैष्णो देवी में भगदड़ 12 की मौत, 13 लोग गंभीर घायल

जम्मू कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल पर एक दुखद घटना में भगदड़ से  12 , गयी है जबकि 13 से ज्यादा घायल हुए हैं। इनमें से  कुछ की हालत गंभीर बताई। वहां राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हादसे को देखते हुए साफ़ है कि प्रशासन ने गंभीर चूक की और वहां श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने दी।  इस घटना के बाद कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए रजिस्ट्रेशन रोक दी गयी है।

सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने हादसे पर अफ़सोस जताया है।

हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये गए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा – ”मैं तुरंत माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहा हूं। मैं वहां प्रशासन से हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी लूंगा।”

हादसा मंदिर परिसर में आज तड़के 2:45 बजे तब हुआ जब वहां भीड़ के कारण भगदड़ मच गयी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें काफी लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है।

राज्य के प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा – ”यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स में हमें यह पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद लोग भागने लगे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।”

हादसे के बाद घंटों रुकी रही यात्रा फिलहाल फिर शुरु हो गयी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जो जम्मू से ही ताल्लुक रखते हैं, घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। प्रशासन ने घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती किया है।