दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हमला, गोलीबारी में 3 बदमाश मारे गए

राजधानी दिल्ली के रोहिणी के एक कोर्ट में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मारे गए लोग बदमाश और गैंगस्टर हैं। यह घटना अदालत के भीतर हुई जिसके बाद जज का रक्तचाप कम हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

घटना न्यायमूर्ति गगनदीप की कोर्ट नम्बर 207 की है जहाँ बदमाशों ने भीतर घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। बदमाशों के निशाने पर कोर्ट में पेशी पर आया गैंगस्टर जितेंद्र गोगी था। बदमाशों की गोलीबारी में गोगी की मौत हो गयी।

डीएसपी रोहिणी प्रणव तयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर वकीलों के ड्रेस में आए थे। अदालत में घुसकर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गैंगस्टर गोगी की मौत हो गयी। इस बीच पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की जिसमें दो बदमाशों के मारे जाने की सूचना है। एक व्यक्ति घायल हुआ है।

बता दें दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में नामी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की पेशी थी। उसे कई गोलियां मारी गईं। याद रहे गोगी पर मर्डर, एक्सटॉर्शन, पुलिस पर हमला करने जैसे कई मामले थे। उसे पिछले साल पुलिस ने गुरुग्राम से किया था।

इस बीच इस सारी घटना का दौरान न्यायमूर्ति गगनदीप की तबीयत बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उनका रक्तचाप काम हो जाने से उनकी तबीयत खराब हुई।