कोविड मामलों में कुछ कमी, पिछले 24 घंटे में 392 मौतें

देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों में कुछ कमी आई है। पिछले 24 घंटे में यह संख्या 392 रही जबकि पिछले एक महीने में  कई बार 500 के पार जाती भी दिख रही थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक जानलेवा वायरस अभी बरकार है, लेकिन नए मामलों में अब कुछ कमी देखने को मिल रही है।   पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 923 नए मामले सामने आए हैं।

इस दौरान  392 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश भर में अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 60 हजार 265 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 12 हजार 509 लोग स्वस्थ हुए हैं।

वर्तमान में देश भर में सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर एक लाख 46 हजार 950 रह गयी है। देश में अबतक 3 करोड़ 37 लाख 37 हजार 468 लोग इस रोग से ठीक होकर स्वस्थ हो चुके हैं।