इससे पहले भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दी। आरपीएन सिंह नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। प्रधान ने इस मौके – ‘आरपीएन सिंह जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।’
सिंह करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और उनके पिता सीपीएन सिंह भी सांसद रहे हैं। सिंह 1996, 2002 और 2007 में पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे और एक बार सांसद भी रहे। यूपीए 2 में कांग्रेस ने उन्हें गृह राज्यमंत्री बनाया और अहम महकमे दिए। सिंह यूपी यूथ कांग्रेस की इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं।
इससे पहले आज सुबह सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंह ने कहा – ‘मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत इस्तीफा देता हूं। देश, लोग और पार्टी की सेवा करने की मौका देने के लिए शुक्रिया।’