एम्स में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, राहुल मिले

बुखार खार और थकावट के बाद एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए आज शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी एम्स पहुंचे। इससे पहले सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी एम्स पहुंचे थे। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट करके  जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शाम एम्स जाकर मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की।  उन्होंने सिंह की देखभाल कर रहे डाक्टरों से बातचीत की। सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थे और उनकी सेहत की जानकारी ली थी। अस्पताल में सिंह को देख रहे डाक्टरों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की स्थिति स्थिर है। मांडविया ने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

उधर सिंह से मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने ट्वीट में कहा – ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एम्स, नई दिल्ली में मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।