एमसीडी के चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी एनसीपी

भले ही दिल्ली में सर्दी से लोग कांपने लगे है पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर दिल्ली की सियासी हवा दिन व दिन तेज होती जा रही है। दिल्ली की सियासत में कभी कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार रहे पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री ने एनसीपी का दामन थाम लिया है अब दिल्ली प्रदेश एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष है।

दिल्ली में आयोजित एनसीपी के एक कार्यक्रम में योगानन्द शास्त्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने नाम के प्रचार–प्रसार पर करोडो रूपये खर्च कर, गरीबों के पैसे का दुरूप्रयोग कर रहे है।

वहीं केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महगांई बढ़ रही है। डीजल-पेट्रोल के दामों में इजाफा होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिन व दिन गरीब, और गरीब होता जा रहा है।

आप पार्टी से नाता तोड़ चुके कंमाडों सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि दिल्ली में न तो केजरी चलेगा और न ही केसरी दिल्ली के एमसीडी के चुनाव में अब की बार एनसीपी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। क्योंकि दिल्ली की सियासत से कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व गायब होता जा रहा है।

कंमाड़ों ने आप पार्टी को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल दिल्ली की सियासत में नये–नये आये थे। तब कहा करते थे कि दिल्ली का विकास करेगें और भ्रष्ट्राचार को रोकेगे। दिखावा के तौर पर प्रचार–प्रसार नहीं करेगें।

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल करोड़ों रूपये खर्च कर अपना विज्ञापन दें रहे है। दिल्ली में गली-गली शराब की दुकानें खोली जा रही है। जिससे रिहाइशी इलाकों में रहने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को आने–जाने में दिक्कत होती है। लेकिन केजरीवाल अपनी सियासत को चमकाने के लिये लोगों के साथ धोखा कर रहे है। कंमाड़ो सुरेन्द्र ने कहा कि अब की बार एमसीडी के चुनाव में एनसीपी सभी  दिल्ली नगर निगम की सीटों पर चुनाव लड़ेगी।