उत्तर प्रदेश को लेकर दिल्ली की सियासत में हलचल तेज

समाजवादी और बसपा को छोड़कर भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इस लिहाज से दिल्ली में उत्तर प्रदेश से विधायक का टिकट पाने वालो का तांता लगा रहता है। दिल्ली की सियासत में उत्तर प्रदेश की सियासत का अहम रोल है। जानकारों का कहना है कि, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जायेगी तैसे–तैसे दिल्ली की सियासी हलचल तेज होती जायेगी।

मौजूदा समय में किसानों को लेकर मची हलचल को लेकर राजनीतिक समीकरण बने-बिगड़े है। किसानों का रूख को भाप कर राजनीति करने वाले नेता असमजंस में है। कि कही कृषि कानून बिल जो वापस हुआ है। उससे कहीं दांव उल्टा न पड़ जाये। ऐसे में सभी दल के नेता अभी चुनावी हवा का रूख देख रहे है।