आदमी ने कुत्ते को काटा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका में एक व्यक्ति ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करते हुए एक पुलिस के कुत्ते को काट लिया। यूएस पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।

न्यू हैम्पशायर के आदमी, जिसकी पहचाना गुप्त रखी गयी है, सप्ताहांत में गिरफ्तारी से बचने के लिए कपड़ों के एक ढेर के नीचे छिपने की कोशिश किया। जब पुलिस के कुत्ते ने उसे देख लिया तो उसको चोकहॉल्ड में डाल दिया और फिर सिर पर काट लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब पुलिस छानबीन के लिए बॉस्कोवेन शहर के एक घर पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति की गोली मार दी गई थी।

इस व्यक्ति पर गिरफ्तारी का विरोध करने और कुत्ते को काटने का आरोप लगाया गया है।