अमेरिका ने ड्रोन से अल-कायदा चीफ अल-जवाहिरी को काबुल में मार गिराया

एक सर्जन से दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी बना अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मार गिराया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक प्रसारण में इसकी घोषणा की। अमेरिका पर 9/11 के हमले का उसे मास्टरमाइंड माना जाता था। जवाहिरी पर अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया – ‘ये हमला अमेरिकी लोगों की रक्षा करने की हमारी क्षमता और संकल्प को प्रदर्शित करता है। चाहे कितना वक्त लगे, हम आपको खोज लेंगे।’

व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया – ‘अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमले में अलकायदा प्रमुख को निशाना बनाया गया। उस पर नजर रखी जा रही थी।’ अलकायदा का नेता बनने से पहले अयमान अल-जवाहिरी मिस्र का एक सर्जन था। वर्तमान में वह दुनिया के सबसे वांछित आतंकियों में एक था।

अमेरिका पर हुए 11 सितंबर, 2001 के हमलों का उसे मास्टरमाइंड माना जाता था जिसमें 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी। जवाहिरी पर अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। जवाहिरी का खात्मा पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद 11 साल बाद हुआ है। उसे भी अमेरिका के सील कमांडो ने मारा था।

अमेरिकी सेना के अगस्त, 2021 में अफगानिस्तान छोड़ने के बाद यह काबुल में अल-कायदा पर अमेरिका का पहला ड्रोन हमला है। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा – ‘जवाहिरी कई साल से छिपा था। उसका पता लगाने और उसे मारने का अभियान आतंकवाद रोधी और खुफिया समुदाय द्वारा सावधानीपूर्वक किया जा रहा था, जिसका परिणाम आज सामने आ गया है।’

अधिकारी ने कहा – ‘कई साल से अमेरिकी सरकार को जवाहिरी के नेटवर्क के बारे में पता चल रहा था और उस पर एजेंसी की नजर थी। अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के बाद यहां अल कायदा की उपस्थिति के संकेत मिलने लगे थे। इसी साल अमेरिकी अधिकारियों ने पाया कि जवाहिरी का परिवार, जिसमें उसकी पत्नी, उसकी बेटी और उसके बच्चे काबुल में एक सुरक्षित घर में रह रहे थे। बाद में यहीं से जवाहिरी की पहचान की गई। इसके बाद पक्का हो चुका
व्हाइट हाउस का ट्वीट –
President Biden
@POTUS
United States government official
The United States continues to demonstrate our resolve and our capacity to defend the American people against those who seek to do us harm. Tonight we made clear : No matter how long it takes.
No matter where you try to hide. We will find you.